लुधियानाः जिले के वेस्ट हलके में 19 जून को उप चुनाव होने जा रहे है। वहीं आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है। शाम 6 बजे चुनाव प्रचार थम जाएगा। वहीं इस उपचुनाव में सरगोधा कॉलोनी में स्थित कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पुलिस द्वारा दबिश दी गई। जहां पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता के घर पर दबिश के दौरान घर के कोने-कोने की तालाशी ली। वहीं पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू की धर्मपत्नी ममता आशू कार्यकर्ता के घर पहुंची।
जहां कांग्रेस ममता आशू ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ममता आशू ने कहा कि पुलिस उनके कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है और उनके घरों में बिना अनुमति के छापेमारी की जा रही है। ममता आशू का आरोप है कि पुलिस बिना सर्च वारंट के कार्यकर्ताओं के घरों में घुस रही है।
वहीं घर की मालिक महिला ने कहा कि 3 गाड़ियों में पुलिस उनके घर पर आई। इस दौरान पुलिस फोर्स के साथ एक ही महिला कांस्टेबल मौजूद थी। महिला ने कहाकि उसने पुलिस से महिला को घर में तालाशी लेने के लिए कहा। जिसके बाद एक महिला द्वारा घर की तालाशी ली गई और घर की वह कुछ तस्वीरें खींचकर ले गई है। महिला ने पुलिस द्वारा दी गई दबिश का विरोध जताया है।