Punjab Govt Advertisement
HomeMohaliPunjab News: पूर्व AAG की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस का...

Punjab News: पूर्व AAG की पत्नी की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा खुलास, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूरी प्लानिंग के साथ नौकर नीरज ने वारदात को दिया था अंजाम

मोहाली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व एडिशनल एडवोकेट जनरल (AAG) कृष्ण कुमार गोयल की पत्नी अशोक की हत्या मामला का मास्टरमाइंड गिरफ्तार कर लिया है। जांच में सामने आया कि इस हत्या की साजिश घर का नौकर नीरज ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। नीरज उत्तराखंड का रहने वाला है और पिछले 9 सालों से इस परिवार के यहां काम कर रहा था।

वारदात के समय नीरज ने खुद को बनाया बंधक
हत्या के बाद नीरज खुद को कुर्सी से बंधा हुआ दिखा रहा था। उसने पुलिस से कहा कि उस पर भी हमला किया गया था। लेकिन जांच में पता चला कि उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। वहीं मृतका ने हमलावरों का विरोध किया था। इसी विरोधाभास ने पुलिस के शक को और बढ़ा दिया। कड़ी पूछताछ में नीरज ने पूरी साजिश कबूल कर ली।

आरोपी साथ ले गए सोना और कैश
जांच में पता चला कि नीरज के साथ उसके दो साथी भी थे। वारदात के बाद वे 40 तोले सोना (करीब 53.77 लाख रुपये) और 8.5 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में लगातार टीमें लगा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रस्सी से गला दबाकर की गई हत्या
घटना सोमवार रात 11 बजे के बाद हुई थी। उस समय महिला घर में अकेली थी क्योंकि उनके पति और बेटी किसी काम से बाहर गए हुए थे। आरोपी ने महिला के अकेले होने का फायदा उठाया और पूरी प्लानिंग के साथ हत्या को अंजाम दिया। मोहाली के फेज-5, मकान नंबर 1764 में आरोपी रात करीब 11:40 बजे घर में घुसे। उन्होंने महिला का गला रस्सी से दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद कैश और गहने लेकर फरार हो गए।

अगले दिन सुबह नौकरानी घर पहुंची। उसने देखा कि महिला जमीन पर पड़ी हुई थी, जबकि नीरज कुर्सी से बंधा हुआ था और उसके मुंह पर टेप लगी थी। नौकरानी ने महिला को उठाने की कोशिश की, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। फिर उसने पड़ोसियों और पुलिस को जानकारी दी।

नीरज ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर भी वार किया था। लेकिन जांच में उसके सिर पर किसी भी तरह की चोट नहीं मिली। इस विरोधाभास ने पुलिस को शक दिलाया। सख्त पूछताछ में नीरज ने कबूल किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की थी।

बाकी आरोपियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार
वारदात के बाद नीरज और उसके साथी ऑटो से फेज-5 पीटीएल चौक और फेज-2 होते हुए रेलवे स्टेशन पहुंचे। पुलिस का कहना है कि बाकी आरोपी भी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे। शुरुआती जांच में लग रहा है कि वे भी उत्तराखंड के ही हो सकते हैं। मामले में सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी आते हुए दिख रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -