लुधियानाः पंजाब भर में नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा आज कार्रवाई की जा रही है। दरअसल, पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासो चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज दुगरी इलाके में भारी मात्रा में पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस द्वारा घरों में तालाशी ली जा रही है। इस दौरान घर के कपड़े तक खंगाले जा रहे है। हैरानी की बात यह है कि हर बार पुलिस द्वारा ऑपरेशन कासो चलाया जाता है, लेकिन पुलिस को भारी मात्रा में नशा बरामद नहीं होता है।
इसी तरह खबर लिखे जाने तक पुलिस को नशा बरामद नहीं हुआ है। सूत्रों का कहना है कि तस्करों को पहले ही पुलिस की दबिश की सूचना मिल गई थी। जिसके चलते पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए थे और नशा भी पहले से ही छिपा लिया गया था। यही कारण है कि इस बार भी पुलिस द्वारा कार्रवाई ही की गई।
