Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सुपारी किलर शूटर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

Punjab News: सुपारी किलर शूटर का पुलिस ने किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले में हलका समराला के ब्लॉक माछीवाड़ा साहिब नजदीकी गांव चक लोहट में नौजवान जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल करने वाले सुपारी किलर शूटर सलीम का पुलिस ने देर रात एनकाउंटर कर दिया। गोली लगने से सुपारी किलर घायल हो गया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि चक लोहट के नौजवान जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया था। इन गिरफ्तार आरोपियों में से एक आरोपी सलीम निवासी रुदका को जब बेट क्षेत्र के गांव खानपुर के जंगल क्षेत्र में हथियारों की बरामदगी के लिए लाया गया था।

जहां उसने जमीन के नीचे दबाया हुआ रिवाल्वर और कारतूस निकाल लिए। इस दौरान सलीम ने थाना मुखी हरविंदर सिंह का रिवाल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। थाना मुखी और अन्य पुलिस पार्टी ने मौके पर तत्परता दिखाते हुए इस शूटर का एनकाउंटर करते हुए उसकी टांग में गोली मारी और उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि आरोपी सलीम से यहां छुपाकर रखा गया रिवाल्वर और मैग्जीन, जिससे जसप्रीत सिंह को गोली मारकर घायल किया गया था, वह भी बरामद कर लिया गया। एसपी (डी) पवनजीत ने बताया कि पुलिस द्वारा बड़ी बारीकी से जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि जसप्रीत सिंह का विदेश से इन शूटरों को सुपारी देकर हत्या की कोशिश की गई, जिसमें वह घायल हो गया है और वर्तमान में अस्पताल में इलाजाधीन है। एसपी (डी) ने बताया कि जसप्रीत सिंह की हत्या के लिए विदेश से शूटरों को सुपारी देने के कारणों की जांच की जा रही है और इस बड़े मामले को जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन शार्प शूटरों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। एनकाउंटर में घायल हुए सलीम का इलाज समराला अस्पताल में कराया गया है। इस मौके पर डीएसपी समराला तरलोचन सिंह भी मौजूद थे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -