लुधियानाः पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ का पंजाब खेतीबाड़ी यूनिवर्सिटी के फुटबाल ग्राउंड में 31 दिसंबर को दिल लुमिनाटी शो की समाप्ती होने जा रही है। बीते दिन कुछ ही मिनटों में दिलजीत के शो के टिकट सोल्ड आउट हो गए थे। वहीं पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल द्वारा शो को लेकर तैयारियां कर ली गई है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दिलजीत के शो को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध को लेकर मीटिंग की गई। शो के दौरान 2 हजार के अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।
दरअसल, आज मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि दिलजीत के शो में 35 से 40 हजार के करीब प्रशंसक पहुंच सकते है। जिसको लेकर आज सुरक्षा प्रंबंधों का जायजा भी लिया गया। आने वाले दिनों में पूरा ब्यौरा तैयार कर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को ड्यूटियां सौंपी जाएंगी। दिलजीत के शो के अलावा लोग 31 दिसंबर को जश्न मनाते हैं। वहीं 31 दिसंबर की रात पुलिस कमिश्नर ने लोगों से लोग कानून का उल्लंघन ना करने की अपील की है। इस दिन पुलिस की ओर से शहर में सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये जा रहे हैं। चप्पे-चप्पे में पुलिस तैनात की जाएंगी और शरारती अंनसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।