तरनतारनः सिद्धू फार्म में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सरपंच हरबरिंदर सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं इस मामले में पहले ही पुलिस 2 आरोपियों को काबू कर चुकी है। वहीं आज पुलिस की हत्याकांड में शामिल शूटर और उसके साथी के साथ मुठभेड़ हो गई।
जहां शूटर ने पुलिस पर AK 47 से फायरिंग की। वहीं पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में शूटर सहित उसका साथी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया है। आरोपियों की पहचान शूटर मनप्रीत सिंह और गुरदेव सिंह के रूप में हुई है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।