Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: IELTS CENTER में फिरौती को लेकर पुलिस और बदमाशों में...

Punjab News: IELTS CENTER में फिरौती को लेकर पुलिस और बदमाशों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार गैंगस्टरों और बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं आज डेराबस्सी में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार लालड़ू अंबाला हाईवे के अधीन आते सेठी ढाबा के पास पुलिस और एक्टिवा सवार बदमाशों में मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने आरोपियों को रूकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को काबू कर लिया है और उसके कब्जे से देसी पिस्तौल बरामद कर लिया।

दोनों आरोपी गोल्डी बराड़ के गुर्गे है। पुलिस फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियो ने आइलेट सेंटर में 50 लाख की फिरौती की मांग की थी। इस दौरान पर्ची भी सेंटर में फेंकी गई थी। आरोपियों में एक नारायण गढ़ का रहने वाला है और दूसरा डेराबस्सी का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि आज रात दोनों ने आइलेट्स सेंटर में घटना को अंजाम देना था।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -