Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: दहेज प्रताड़ना मामले में PN Kapoor ने किए चौकाने वाले...

Punjab News: दहेज प्रताड़ना मामले में PN Kapoor ने किए चौकाने वाले खुलासे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के नामी पीएन कपूर हौजरी फैक्ट्री के मालिक पंकज कपूर उर्फ टीकू के परिवार पर बहू पलक मल्होत्रा ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान पलक ने आरोप लगाए थे कि पकंज कपूर, पत्नी अर्चना और बेटे पीयूष कपूर द्वारा दहेज उसे दहेज के प्रताड़ित किया जाता था। वहीं इस मामले में अब लड़के परिवार ने अपना पक्ष रखा है। लड़के पीयूष कपूर के पारिवारिक मैंबरों ने आरोप लगाया कि उनकी छवि खराब करने और उनके द्वारा दर्ज करवाए गए मामले में दबाव डालकर उसे कैंसिल करवाने की एवज में झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी बहू पलक मल्होत्रा, उसके पिता सुनील मल्होत्रा, मां और भाई की और से मिलकर यह कहानी बनाई गई है।

प्रेस वार्ता करते हुए पीयूष के दादा सुरिंदर कपूर और रिश्तेदार की ओर से पलक मल्होत्रा और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पलक द्वारा अपनी गलतियां छिपाने के लिए सारी बात पीयूष पर फेंकी जा रही है ताकि उसका बचाव हो सके। परिवार ने आरोप लगाए कि बहू पलक ने मायके वालों के साथ मिलकर पति पीयूष के भी सभी गहने चोरी कर लिए हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए सुरिंदर कपूर ने कहा कि उनके परिवार में पहले पौते पीयूष की शादी होने के चलते उन्होंने सगाई से लेकर शादी तक सभी कार्य बड़ी धूमधाम से किए। शायद यह देखकर लड़की वालों के मन में लालच आ गया. जिसके चलते शादी के बाद ही पलक मल्होत्रा और उसके परिवार के तेवर बदल गए।

सुरिंदर कपूर ने बताया कि शादी के बाद से ही पलक द्वारा रोजाना नई मांग पीयूष के आगे रखी जाती थी। जिसे पूरा करते हुए वह उसे यूरोप टूर घूमाने भी ले गया था। इस टूर पर करीब 10 लाख रुपए तक खर्च आया था। लड़के पीयूष के पास खुद की करीब 30-35 लाख की सेविंग थी, लेकिन उसकी सारी सेविंग पलक ने खर्च करवा दी।

सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि घर में आपसी झगड़ा होने के बाद गुस्से में आकर पलक ने अपना मोबाइल तोड़ दिया और आईफोन-16 प्रो लेने की मांग की। पीयूष पलक जिद को पूरा करने के लिए सोने का कड़ा व चेन गिरवी रखी और उसे आईफओन लाकर दिया था। लेकिन अब पलक द्वारा अपनी गलती छिपाने के लिए पीयूष को गलत साबित करने की कोशिश की जा रही है।

सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि पलक मल्होत्रा का कहना है कि उसके सारे गहने ससुराल वालों के पास है। लेकिन वह सरासर झूठ बोल रही है। वह जाते हुए अपने साथ सभी गहने लेकर गई है। यहां तक कि अपने पर्स, गोग्लस, कपड़े व सभी कीमतीं चीजें तीन बैग में भरकर लेकर गई है। जिसकी बकायदा उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है। आरोप है कि पलक मल्होत्रा अपने पिता सुनील मल्होत्रा और मायके के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर पूरी साजिश के तहत घर छोड़कर गई थी। साथ ही जाते हुए पति पीयूष के भी सभी गहने अपने साथ चोरी करके ले गई है। वहीं जिस मर्सिडीज कार रखने के आरोप लगाए जा रहे हैं, वह कार भी पलक के पिता सुनील मल्होत्रा और भाई लेकर गए थे। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी उनके पास मौजूद है।

सुरिंदर कपूर ने आरोप लगाया कि 25 अक्टूबर को पलक मल्होत्रा के पिता सुनील मल्होत्रा व अन्य मायके वालों द्वारा अपनी बेटी पलक की गलतियों को छिपाने के लिए उनके घर में घुसकर मारपीट की थी। जिसकी बकायदा थाना सराभा नगर नें एफआईआर दर्ज है। उस मामले में राजीनामा करने का दबाव डाला जा रहा था। केस वापिस लेने के लिए ही उन पर झूठे आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी गई है। इसी के चलते अब पलक ने अपने मायके वालों के साथ मिलकर मनगढ़ंत कहानी बनाकर उन पर झूठा मामला दर्ज कराया गया है। सरिंदर कपूर ने कहा कि उनके घर के बाहर कुछ लड़के रोजाना चक्कर लगाकर रेंकी कर रहे है। जिस कारण उन्हें जान का ख़तरा बना हुआ है। जिस कारण वह डर से घर से भी नहीं निकल पर रहे। जिसके चलते पुलिस उनका बचाव करे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -