मोगा– जिले में एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गुरदीप सिंह(42)गांव कपूरे के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार मृतक गुरदीप सिंह के शव के पास उसका मोटरसाइकिल खड़ा मिला।
जांच अधिकारी रमनदीप सिहं ने जानकारी देते हुए बताया कि शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे शव की पहचान परिवारिक सदस्यों ने की है। मौत के कारणों का अभी पता नही चल पाया है। जांच अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्मार्टम के लिए सिविल हस्पताल मोर्चरी में रखवा दिया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाही की जाएगी।
