Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: SSP दफ्तर के बाहर पास्टर के समर्थकों ने लगाया धरना,...

Punjab News: SSP दफ्तर के बाहर पास्टर के समर्थकों ने लगाया धरना, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पास्टर बजिंदर सिंह की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, कपूरथला में महिला द्वारा केस दायर करने के बाद बीते दिन मोहाली के मुल्लापुर थाने में एक अन्य महिला ने एफआईआर दर्ज करवाई। जहां उक्त महिला ने पास्टर पर गंभीर आरोप लगाए। दरअसल, महिला के साथ मारपीट करने की पास्टर की एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसको लेकर बीते दिन महिला ने डीएसपी को शिकायत देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की अपील की थी। वहीं आज इस घटना को लेकर पास्टर बजिंदर सिंह के समर्थकों द्वारा एसएसपी मोहाली के दफ्तर का घेराव किया गया।

जहां समर्थकों की मुख्य मांग थी कि पास्टर बलजिंदर सिंह के खिलाफ जो रंजीत कौर द्वारा मामला दर्ज कराया गया है, उसे रद्द किया जाए। इसके अलावा पास्टर के समर्थकों ने एक महीने पहले रंजीत कौर के खिलाफ थाने में दी गई शिकायत का जिक्र किया। जिसमें कहा गया कि उसने चर्च के एक करोड़ रुपये के करीब पैसे का घोटाला किया है। वहीं चर्च से सामान चोरी करने का मामला दर्ज करने की अपील की गई। जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को देखते हुए जल्द इस मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया और धरने को समाप्त करवाया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -