HomeMohaliPunjab News: पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया दोषी करार,...

Punjab News: पास्टर बजिंदर की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने किया दोषी करार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः कोर्ट में पास्टर बजिंदर सिंह के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में आज सुनवाई हुई। जहां कोर्ट में सुनवाई के दौरान दलीले सुनने के बाद कोर्ट ने पास्टर को दोषी करार दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पास्टर बजिंदर को 2018 रेप मामले में दोषी पाया गया है। मोहाली कोर्ट ने दोषी करार देते हुए कहा है कि सजा 1 अप्रैल को सुनाई जाएगी। बता दें कि जीरकपुर की महिला ने गंभीर आरोप लगाए थे। कुछ दिन पहले वायरल हुए वीडियो में पास्टर बजिंदर सिंह जिस अपनी चर्च की पूर्व पास्टर महिला के साथ मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है।

उस महिला के साथ ही चर्च के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे समाजसेवी सिमरनजीत सिंह मान ने आशंका जताई है कि चर्च कोर्ट के आसपास प्रदर्शन और हंगामा करने के लिए लोगों को इकट्ठा कर सकता है और इसके लिए चर्च के व्हाट्सएप ग्रुपों के जरिए से अनुयायियों को मैसेज भेजे जा रहे है। उन्होंने मांग की है कि कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर पंजाब पुलिस सख्ती करें और बजिंदर सिंह पर जो मामले और एफआईआर पेंडिंग है उन केसों में उसकी जल्द गिरफ्तारी हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -