लुधियानाः जिले में आए दिन चोरी और गुंडागर्दी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला टिब्बा रोड पर स्थित माया पुरी से सामने आया है, जहां दशमेश आटा चक्की पर नकाबपोश बदमाशों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में चक्की पर बैठा बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। दरअसल, बदमाशों ने चक्की में जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान उन्होंने चक्की के कैबिन में लगे शीशे और बाहर खड़े वाहन तोड़े गए। जिसमें से बुजुर्ग की आंख में कांच का टुकड़ा लग गया और घायल हो गया। घटना आटा चक्की पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
Punjab News: दशमेश आटा चक्की पर बदमाशों की सरेआम गुंडागर्दी, तोड़े वाहन और शीशे#Punjab #News pic.twitter.com/PxHoPrMspm
— Encounter India (@Encounter_India) January 15, 2025
सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने चक्की पर हमला किया। इस घटना को लेकर अन्य दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए चक्की के मालिक दिलजीत सिंह ने कहा कि रोजाना की तरह वह चक्ची में कैबिन के अंदर बैठे थे और ग्राहक से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान अचानक बाइकों पर नकाबपोश कुछ युवक चक्की के बाहर आए और उन्होंने चक्की पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस दौरान शीशों पर तेजधार हथियार से हमला करके तोड़ दिया। वहीं चक्की के बाहर खड़े वाहनों की जमकर तोड़फोड़ की।
पीड़ित ने कहा कि मैंने उन युवकों को रोकने की कोशिश की तो शीशा टूटकर मेरी आंख पर लग गया। पीड़ित के अनुसार घटना को अंजाम देकर जाते हुए हमलावर गालियां निकालते हुए भागे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी। लेकिन पुलिस घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंची। दिलजीत ने कहा कि यदि दुकानदार ही सुरक्षित नहीं है तो वह कैसे अपना कारोबार कर सकते है। उसका किसी के साथ कभी कोई विवाद नहीं हुआ। ये बदमाश कौन थे जिन्होंने आटा चक्की पर हमला किया उसे कुछ पता नहीं है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और मामले की जांच की जा रही है।
