मोगाः कोट कपूरा रोड पर सिंघावाला गांव के पास ट्रक और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि घटना में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते पुलिस और समाज सेवा सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंच गए। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी गिल गांव, बाघापुराना के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव सिंघा वाला के पॉवर ग्रीड के पास एक दोधी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार ट्रक के टायरों के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई।
समाज सेवा सोसाइटी द्वारा शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। पुलि का कहना है कि मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार मोगा से अपने गांव की ओर जा रहा था कि रास्ते में यह हादसा हो गया। समाज सेवा सोसाइटी के मेंबर गुर्जोध सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस का फोन आया था कि सड़क हादसा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो देखा युवक का शव बुरी तरह से ट्रक के टायरों में फंसा हुआ था।
