लुधियानाः सिविल अस्पताल के बाहर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां अस्पताल के बाहर छात्रों से भरा ऑटो पलट गया। इस घटना में बच्चों को चोटें आई है। स्थानीय लोगों की मदद से बच्चों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ के छात्र है। वहीं डॉक्टरों द्वारा छात्रों का एक्सरे करवाया गया और बच्चों का उपचार किया जा रहा है। मामले की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि घटना में 4 छात्र घायल हुए है, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
उन्होंने कहा कि सभी छात्र अस्पताल में ही ड्यूटी के लिए आ रहे थे। इस दौरान अचानक अस्पताल के पास बच्चों का ऑटो पलट गया। बच्चों के एक्सरे, सिटी स्कैन कर लिया गया। बच्चों की हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि सभी गुरु नानक अस्पताल के बच्चे है, लेकिन उनकी ड्यूटी सिविल अस्पताल में लगी हुई है। ऐसे में वह ड्यूटी के लिए आ रहे थे, इस दौरान अचानक ऑटो पलटने से यह हादसा हो गया।
