Punjab Govt
HomePunjabAmritsarPunjab News: King's Root Hotel में NRI महिला की हत्या, पति फरार,...

Punjab News: King’s Root Hotel में NRI महिला की हत्या, पति फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः जिले में कोर्ट रोड स्थित होटल किंग्स रूट में एक विवाहित महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की हत्या की गई है। मृतक महिला की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में हुई है, जो गांव वड़ैच, जिला गुरदासपुर की निवासी थी। इस मामले में महिला के पति मनदीप सिंह ढिल्लों पर हत्या का गंभीर संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद फरार बताया जा रहा है।

मृतका के भाई लवप्रीत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उसकी बहन की शादी लगभग 7 साल पहले अमृतसर जिले के गांव जेठूवाल में हुई थी। शुरुआती वर्षों में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति की तरफ से बहन के चरित्र पर शक करके घरेलू झगड़े बढ़ गए। दोनों ऑस्ट्रेलिया में रहते थे और कुछ समय के लिए भारत आये हुए थे। लवप्रीत सिंह ने बताया कि पति ने ज़बरदस्ती अपनी बहन को साथ ले लिया और बाद में अमृतसर के होटल में उसका कत्ल कर दिया।

मृतका के पिता मक्खन सिंह ने कहा कि उनकी बेटी का विवाह अच्छे परिवार में हुआ था और लंबे समय तक कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया से आकर पारिवारिक धार्मिक कार्यक्रम किए गए थे। इस दौरान बाद में अचानक यह दर्दनाक घटना हुई। 6-7 महीने का बच्चा अब मां-बाप से वंचित रह गया है, जो परिवार के लिए सबसे बड़ा दुःख है।

इस मौके पर एसीपी लखविंदर सिंह क्लेर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि दोपहर करीब डेढ़ बजे 112 पर सूचना मिली थी कि कोर्ट रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। दस्तावेज़ों के आधार पर महिला की पहचान प्रभजोत कौर के रूप में की गई। शुरुआती जांच में पता चला है कि दम्पति के बीच अक्सर झगड़े होते रहे थे। पुलिस ने मृतका के पारिवारिक सदस्यों के बयानों के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करके दोषी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -