Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabFirozpurPunjab News: NRI पर डेढ़ दर्जन लोगों में किया तेजधार हथियार से...

Punjab News: NRI पर डेढ़ दर्जन लोगों में किया तेजधार हथियार से हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरपंच ने डॉक्टर पर लगाए गलत रिपोर्ट बनाने के आरोप

फिरोजपुरः जिले के अंदर लड़ाई झगड़ों की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा घटना कस्बा तलवंडी भाई गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला में एनआरआई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना को 15 से 16 हथियारबंद लोगों ने दिया। इस घटना में एनआरआई गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे सरपंच ने एनआरआई की जान बचाई। इस संबंधी जानकारी देते हुए एनआरआई हरपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि वह टोरंटो (कनाडा) में रहता है।

वह अपने परिवार से मिलने के लिए अपने गांव वाड़ा जवाहर सिंह वाला आया था। इस दौरान वह घर में बैठा धूप सेंक रहा था कि अचानक 2 गाड़ियां भर कर आए 15 से 16 व्यक्तियों ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जब उसने अपने आप को बचाने के लिए कमरे में बंद किया तो हमलावरों ने भी दरवाज़े तोड़ दिए। इस दौरान हमलावारों उस पर क़िरपाणों और किरच से हमला कर दिया। जिसके बाद घर की महिलाओं से शोर मचाने के बाद वर्तमान सरपंच ने आकर उसकी जान बचाई और उसे तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया।

घटना का पता चलने पर तुरंत पुलिस भी मौके पर पहुंची। मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ जसविंदर सिंह बराड़ ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में 3 व्यक्तियों को बायनेम नामज़द कर केस दर्ज किया है, जबकि 10 से 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी दोषियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

वहीं गांव के वर्तमान सरपंच हरभगवान सिंह गिल ने बताया कि वह अपने घर थे। जब उन्होंने शोर सुना तो वह मौके पर पहुंचे, जहां 15-16 लोग नशे में धुत थे और उनके हाथों में तेजधार हथियार थे। हमलावार हरपाल सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर रहे थे। जब आसपास के लोग इकठ्ठे हुए तो हमलावर मौके से फरार हो गए। वहीं सरपंच ने बताया कि जब घायल को अस्पताल ले जाया गया। सरपरंच ने आरोप लगाए है कि अस्पताल के ड्रॉक्टर द्वारा घायल का खुद इलाज करने के बावजूद भी रिपोर्ट गलत बना दी। उन्होंने कहा कि ऐसे डॉक्टर मरीजों के साथ गलत व्यवहार कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page