Punjab Govt AD
HomePunjab News: NRI ने दी सुसाइड की चेतावनी, सरपंच पर लगाए परेशान...

Punjab News: NRI ने दी सुसाइड की चेतावनी, सरपंच पर लगाए परेशान करने के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब, (गुरदासपुर): गांव अठवाल में एक NRI ने गांव के सरपंच और पुलिस पर परेशान करने का आरोप लगा आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। एनआरआई गुरदीप सिंह का कहना है कि वह गांव में एक घर तैयार कर रहा है। जहां एक बड़ा गेट लगवा रहा है। लेकिन गांव का सरपंच जो उसका रिश्तेदार लगता है उसे तंग परेशान कर रहा है। उसके खिलाफ पुलिस को झूठी शिकायतें दे रहा है, वहीं पुलिस भी सरपंच के साथ मिलकर उसे परेशान कर रही है। गुरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने इस संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को भी शिकायत दी है।

वहीं सरपंच मंगलजीत सिंह ने बताया कि जिस जगह पर एनआरआई गुरदीप सिंह गेट लगवा रहा है वह सांझी जमीन है। वह जमीन पर कब्जा करना चाहता है। जिस संबंधी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को कागजात दिखाने के लिए कहा था औऱ काम बंद करवा दिया था। उनकी ओर से किसी को भी परेशान नहीं किया जा रहा है।
इस संबंधी पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली थी। जिसके बाद दोनों को कागजात दिखाने के लिए बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। वह गांव में सिर्फ झगड़ा रुकवाने गए थे, उन्होंने किसी भी तरह का काम बंद नहीं करवाया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -