अमृतसरः विधानसभा क्षेत्र अटारी के अंतर्गत आने वाले गांव चाटविंड में देर रात गोलियां चलने की घटना सामने आई है। देर रात साढ़े 11 बजे युवक निहंग बाणे में सिंह द्वारा के घर पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है।
इस गोलीकांड के बारे में गुरनाम सिंह पुत्र सतवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले वीरवार करीब 9:30 बजे उसे निहंग मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना पुत्र स्व. तरसेम सिंह निवासी खैराबाद का धमकी भरा फोन आया कि आपके पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया जाएगा। लेकिन उसी रात मनप्रीत सिंह अपने कुछ साथियों के साथ काले रंग की ब्लैरो गाड़ी पर आया और आते ही घर के बाहर के दरवाज़े पर 2 गोलियां चलाईं।
पीड़ित ने कहा कि पास ही शराब के ठेके के पास जहां भतीजा आकाशदीप सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र निशान सिंह खड़ा था, उसके भी फायरिंग की गई। जिनमें एक गोली उसकी बाजू में लगी और एक कमर के पास लगी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नौजवान को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस संबंध में तुरंत थाना चाटविंड में शिकायत दर्ज करवाई गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।