Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomeMohaliPunjab News: मीटिंग में नहीं बनी सहमति, आज हड़ताल पर जाएंगे बस...

Punjab News: मीटिंग में नहीं बनी सहमति, आज हड़ताल पर जाएंगे बस कर्मी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब में आज सरकारी बसों का चक्का जाम रहेंगा। ऐसे में आज पीआरटीसी की कई रूटों पर बसें नहीं चलेंगी, क्योंकि पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मी हड़ताल पर चले गए। दरअसल, प्रशासन के साथ मीटिंग बेनतीजा रही है। ऐसे में मुलाजिमों ने आज संगरूर में आवास का घेराव करने की तैयारी की है।

दूसरी तरफ पीआरटीसी मुलाजिमों का आरोप है कि देर रात से पंजाब प्रधान समेत सभी प्रदेश कमेटी सदस्यों के घरों में छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुक्तसर साहिब और फिरोजपुर में कुछ नेताओं को गिरफ्तार भी किया गया है। फरीदकोट डिपो के कर्मचारी नेता हरप्रीत सिंह सोढ़ी ने कहा कि पंजाब सरकार पूरे पंजाब के अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, ट्रांसपोर्ट विभाग को सुचारू रूप से चलाने तथा किसानों, मजदूरों और कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने में विफल साबित हुई है।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दोपहर 12 बजे मुलाजिमों की स्टेट ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ बैठक हुई। करीब छह घंटे तक बैठक चली, लेकिन उनकी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। मुलाजिम यूनियन के नेता पहले गिरफ्तार किए गए नेताओं को रिहा करने की मांग कर रहे थे। मुलाजिम आज दोपहर 12 बजे धरना देंगे। पुलिस की तरफ से सुरक्षा के इंतजाम किए गए है।

यूनियन के सचिव हरदीप सिंह और उपाध्यक्ष बेअंत सिंह ने कहा कि उनकी मांगों तथा जेल में बंद कर्मचारियों को रिहा करवाने के लिए इस संघर्ष की शुरूआत की गई है। जिसके तहत 11 फरवरी को दोपहर के पश्चात हड़ताल शुरू कर दी गई थी और वीरवार को भी पंजाब भर के सभी डिपो में हड़ताल जारी है। इसके अतिरिक्त वीरवार को मुख्यमंत्री आवास के समक्ष धरना दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page