HomeMohaliPunjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें...

Punjab News: कार से टकराई नील गाय, टूटी टांगे, गाड़ी क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः एयरपोर्ट के पास बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार के आगे अचानक नीलगाय आ गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में कार से टकराने के बाद गाय सीधा बोनट के आगे आकर गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में गाड़ी पूरी तरह घूम गई। गनीमत यह रही कि घटना में कार सवार लोगों का बचाव हो गया। लेकिन कार क्षतिग्रस्त हो गई और गाय की टांगे टूट गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे गऊ सेवा समिति के लोग गाड़ी में गाय को अस्पताल उपचार के लिए ले गए। हालांकि लोगों की माने तो गाय की हालत बहुत ज्यादा खराब थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

मामले की जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी गगन शर्मा ने बताया कि वह सुबह अपनी ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे थे। उस समय यह हादसा सेक्टर-80 के पास हुआ। क्योंकि वहां पर जंगल का एरिया है। ऐसे में एक नीलगाय अचानक सड़क पर पहुंच गई। जबकि रोड से कार जा रही थी। वह सीधे कार से टकराई। कार पूरी तरह से घूम गई, लेकिन बचाव हो गया। लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार वालों को समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। अगर यह हादसा दिन के समय होता है तो कई लोगों की जान तक जा सकती थी। दूसरी तरफ हादसे के बाद गाय बुरी तरह घायल हो गई। उसके शरीर से खून बह रहा था। वह उठ तक नहीं पा रही थी।

गौशाला की टीमें उसे ले गई है। जानकारों की मानें तो हादसे के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। लेकिन गाय की मदद के लिए कोई आगे नहीं आ रहा था। इसके बाद गगन ने बताया कि उन्होंने पुलिस व समाजसेवी लोगों को सूचित किया। इसके बाद मौके पर गऊशाला की टीम पहुंची। गाय को तुरंत फेज-1 अस्पताल लेकर गए हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन को इस एरिया में जागरूकता होर्डिंग लगाने चाहिए, रोड के दोनों तरफ रेल गार्ड लगाए जाने चाहि, ताकि इस तरह के हादसे रोके जा सकें।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -