ड्रग इंस्पेक्टर ने मौके पर पहुंच दुकान की सील
मोगाः चडिक रोड बाईपास पर कटारिया मेडिकल स्टोर मालिक के साथ निहंग सिंघो की ओर से जमकर पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। निहंग सिंघो का आरोप है कि मेडिकल स्टोर मालिक की ओर से नशे की गोलियां बेची जा रही है। जिसके बाद वह उनकी दुकान पर आते है और चैकिंग के दौरान कुछ गोलियां बरामद करते है। इस दौरान स्टोर मालिक की जमकर पिटाई की जाती है। वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ कटारिया मेडिकल स्टोर पर चेकिंग करने पहुंची तो स्टोर बंद पाया गया। जिसके बाद फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में दुकान को सील कर दिया गया है।
निहंग सिंहो ने की Medical Store मा/लिक की पि/टा/ई, न-शे की गोलियां बेचने के आ-रोप, देखें वीडियो
#PunjabNews #NihangSingh #MedicalStore #DrugPills #BeatingIncident #CrimeNews #BreakingNews #ViralVideo #LatestUpdate #EncounterNews pic.twitter.com/l90PMaKNe1— Encounter India (@Encounter_India) October 27, 2025
वही जानकारी देते ड्रग इंस्पेक्टर सोनिया गुप्ता ने कहा कि डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने मेडिकल स्टोर की चेकिंग करने के लिए उन्हें फोेन कर सूचित किया था। जब मौके पर पहुंचे तो दुकान बंद थी। कटारिया मेडिकल स्टोर के मालिक तजिंदर सिंह से फोन पर बात हुई है वह किसी कारणवंश यहां मौके पर नहीं आ सकते। जिसके चलते हमने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है और वह जिस दिन आएंगे तब स्टोर की सील खोल कर उनकी मौजूदगी मेें चौकिंग की जाएगी। पुलिस अधिकारी एएसआई अजीत सिंह ने जानकारी देते कहा कि ड्रग इंस्पेक्टर ने कटारिया मेडिकल स्टोर्स सील कर हमें जानकारी दी और मारपीट की अभी कोई हमारे पास इसकी शिकायत नहीं पहुंची है। जैसे ही शिकायत पहुंचेगी कार्रवाई की जाएगी।
