Punjab Govt AD
HomePunjabSangrurPunjab News: नव विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति और सास पर...

Punjab News: नव विवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम, पति और सास पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

संगरूरः सुनाम उधम सिंह वाला के गांव खडियाल में घरेलू कलह के चलते नवविवाहिता ने जहरीली वस्तु निगलकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई और शव को कब्ज में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया। सिविल अस्पताल में मृतका के पोस्टमार्टम के दौरान जानकारी देते हुए पुलिस चौकी महिलां चौक के इंंचार्ज सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि ईलवाल गांव की जसवीर कौर की करीब एक साल पहले खडियाल के यादप्रीत सिंह के साथ शादी हुई थी।

शिकायत में आरोप लगाए गए है कि ससुराल परिवार किसी ना किसी बात को लेकर अक्सर उसे ही तंग परेशान करता था। जिस कारण 29 वर्षीय जसवीर कौर पत्नी यादप्रीत सिंह निवासी खडियाल ने जहरीली वस्तु निगलकर ली।

घटना के बाद तुरंत जसवीर कौर को इलाज के लिए सुन्नाम के निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन हालात में सुधार नहीं होने पर फिर उसे इलाज के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सब-इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि मृतका के पति यादप्रीत सिंह और उसकी सास लखविंदर कौर के खिलाफ बी.एन.एस.एस. की धाराओं 108 और 3,5 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -