Punjab Govt
HomePunjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे...

Punjab News: New Car में सवार होकर माथा टेक कर आ रहे परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसरः झब्बाल रोड स्थित मुले चक गांव में उस वक्त हादसा हो गया, जब बाबा बुड्ढा साहिब के दर्शन करने आ रहे एक परिवार की नई कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार उक्त कार मुले चक गांव से गुजरती हुई नहर के सूए में जा गिरी। हादसे के दौरान गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया मुल चक गांव से झब्बाल रोड़ को साथ जोड़ती गांव की इकलौती सड़क है, लेकिन नहर पर बने सूए का पुल काफी तंग है। जिससे चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने का डर बना रहता है। गांव वासियों ने कहा कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन वह प्रशासन से मांग करते है कि पुल को थोड़ा चौड़ा किया जाना चाहिए ताकि हो रही घटनाओं से बचा जा सके।

दूसरी ओर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि मुले चक गांव के एक परिवार ने नई कार खरीदी थी और वह माथा टेकने के लिए बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे गए थे। इस दौरान माथा टेककर जब वह वापिस लौट रहे थे तो मुले चक के सूए से आ रहे बाइक कारण उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया और कार नहर में गिर गई। हालांकि इस घटना दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं इस मामले को लेकर परिवार द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करवाई गई।

परिवार की नहर में गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -