अमृतसरः नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास चलाए गए अपने अभियान में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा मं नशीले पदार्थों की खेप जब्त बरामद की है। दरअसल, खुफिया जानकारी के आधार पर सीमा सुरक्षा बल और एनसीबी की टीमों ने अटारी के पास स्थित कक्कड़ और पंडोरी गांवों के नजदीक छापेमारी की।
इस अभियान के दौरान टीम ने अजनाला निवासी जसपाल सिंह उर्फ जस्सा समेत तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ऑपरेशन जारी होने के कारण अन्य दो संदिग्धों की पहचान गुप्त रखी गई है। एनसीबी ने आरोपियों की निशानदेही पर 8.800 किलो हेरोइन, 5.600 किलो मेथापेटामिन (आइस) और 3 किलो अफीम बरामद की है।
मामले की जानकारी देते हुए एनसीबी के अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिक जांच में इस सारे नशे के मामले में एक बड़े नेता का नाम भी सामने आ रहा है, जिस पर जल्द शिकंजा कसा जाने वाला है। ये गिरफ्तारियां रविवार शाम को हुई एक कार्रवाई के बाद हुई हैं, जिसमें एनसीबी ने 8.5 किलोग्राम हेरोइन और आधा किलोग्राम से अधिक अफीम जब्त की थी और चमिंडा गांव के करणबीर सिंह, संसारा गांव के बीरू सिंह और बेबक सिंह को गिरफ्तार किया था। तीनों को बीते दिन अदालत में पेश किया गया।
जिसके बाद आगे की जांच के लिए 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पहले के आरोपियों से पूछताछ से उन्हें नए सुराग मिले। जिसके परिणामस्वरूप यह गिरफ्तारियां करते हुए भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि तस्करी रैकेट के पीछे के व्यापक नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।