लुधियानाः जिले में आरके रोड पर हुई लाखों की लूट के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 19 फरवरी को हुई 14.80 लाख की लूट के मामले में आरोपियों के कब्जे से पैसे बरामद किए है। आरोपियों की पहचान विक्रमजीत सिंह उर्फ सागर पुत्र जसवीर सिंह निवासी प्रीत नगर लुधियाना और विक्रम सिंह उर्फ विकी पुत्र गुरमीत सिंह निवासी प्रीत नगर, लुधियाना के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख रुपए की नगदी और घटना में इस्तेमाल किया गया स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
दरअसल, 19 फरवरी को विनोद गोयल की फर्म बालाजी स्टील के राजन ने शिकायत दी थी कि कर्मी हरप्रीत सिंह से 5 लुटेरे 14.80 लाख की नगदी छीनकर फरार हो गए। राजन के बयान पर मुकदमा नं 28 दिनांक 20.02.2025 को धारा 30412, 3(5) बी.एन.एस. 2023 थाने मोती नगर लुधियाना दर्ज करके गहन जांच शुरू की गई। डिप्टी कमिश्नर पुलिस जोन-4 के प्रभजोत सिंह विर्क ने कहा कि इस वारदात को ट्रेस करने के लिए 2 अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। जिसमें 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि 3 आरोपी प्रिंस वर्मा पुत्र विनोद कुमार निवासी बाबा दीप सिंह नगर दुगरी लुधियाना, मंगत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वासी गांव शेरपुर कला, लुधियाना और करण कपूर भाटिया निवासी दुगरी लुधियाना की तालाश में छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि विक्रम सिंह उर्फ विकी से 5 लाख रुपये नगदी और वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया गया। जिसके बाद विक्रमजीत सागर के घर से 3 लाख रुपये बरामद किए गए। जांच में सामने आया है कि विक्रमजीत सिंह उर्फ सागर के खिलाफ लूटपाट का पहले मुकदमा भी दर्ज है, जो कुछ समय पहले ही जमानत पर आया था।