लुधियानाः जिले के थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत आते इलाके में स्टील कारोबारी को चाकू की नोक पर निशाना बनाकर 48 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया गया था। जांच में सामने आया है कि कारोबारी के पूर्व कर्मचारी ने ही घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने अलग-अलग टीमें बानकर एक महिला समेत कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसी के साथ पुलिस ने आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल चाकू और करीब 28 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डीसीपी रूपिंदर सिंह ने बताया कि थाना डिवीजन नंबर 6 के अंतर्गत एक कारोबारी से उसके ही कर्मचारी ने एक योजना के तहत चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद कारोबारी की शिकायत के आधार पर इन आरोपियों की तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि पता चला कि वारदात को तरनतारन निवासी उसके पुराने कर्मचारी ने अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से करीब 28 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है।
