Punjab Govt AD
HomeMohaliPunjab News: व्यक्ति की मौत की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें...

Punjab News: व्यक्ति की मौत की सुलझी गुत्थी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः जिले के मुल्लापुर थाना अंतर्गत मियां गांव में नाहिंग बाणे में 2 सिंहों के एक प्रवासी मजदूर की पीट पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने प्रवासी व्यक्ति की पत्नी के बयानों पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। वहीं अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी मुल्लापुर मोहित अग्रवाल ने बताया कि बीते दिन माजरी पुलिस स्टेशन में सूचना मिली थी कि प्रवासी मजदूर मृतक शैंकी ईटों के भट्ठे पर मजदूरी करता था और वह देर रात से लापता था।

सुबह उन्हें सूचना मिली दरगाह के पास 2 निंहग बाणें में सिंहों ने उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी। शैंकी की पत्नी पिंका के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मर्डर का केस दर्ज किया गया। जिसके बाद इस गुत्थी को कुछ घंटों में सुलझाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सौदागर सिंह पुत्र मिश्रा सिंह निवासी मोरिंडा और इंद्रजीत सिंह पुत्र कर्मजीत सिंह निवासी बरौली, खरड़ के रूप में हुई है।

जांच में आरोपी सौदागर के खिलाफ लड़ाई झगड़े का 2010 में चमकौर साहिब के थाने में मामला दर्ज है। वहीं इंद्रजीत सिंह के खिलाफ खरड़ में लड़ाई झगड़े का पहले भी मामला दर्ज है। डीएसपी ने कहाकि खिजराबाद गांव से लौटते समय वह एक दरगाह पर पानी पीने के लिए रुका था, जहां दो निहंगों बाणें में सिखों ने उसे नशे में होने का बहाना बनाकर पकड़ लिया और बेरहमी से पीटा। उसे बांधकर रात भर प्रताड़ित किया गया। आरोप है कि जब पिंका वहां पहुंची, तो निहंगों बाणें में सिहों ने उसे भी पीटा और धमकाया। सुबह जब वह अन्य कार्यकर्ताओं के साथ दरगाह पर लौटी, तो शैंकी की हालत बिगड़ चुकी थी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -