HomePunjabLudhianaPunjab News: मोबाइल शॉप पर हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग, देखें...

Punjab News: मोबाइल शॉप पर हुई लूट, लुटेरों ने की फायरिंग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के माधोपुरी इलाके की गली नंबर 18 में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक मोबाइल शॉप को अपना निशाना बनाया। लूट की इस वारदात के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की और बीच- बचाव करने आए एक पड़ोसी पर तेजधार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के मुताबिक मोहम्मद अंजार आलम अपनी दुकान साहिल टेलीकॉम पर अकेले मौजूद थे।

इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। बदमाशों ने दुकान में दाखिल होते ही लूटपाट शुरू कर दी। जब विरोध किया गया तो लुटेरों ने गोली चला दी जो अंजार आलम के सीधे हाथ पर जा लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर पास ही स्थित मचंदा करियाना स्टोर के मालिक नीकू तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे। लुटेरों ने खुद को घिरता देख नीकू पर तेजधार हथियार से सिर पर वार कर दिया जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागते समय बदमाशों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए 3-4 राउंड हवाई फायर किए। गोलीबारी की आवाज से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि नकाबपोश बदमाशों की पहचान की जा सके।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -