लुधियानाः जगराओं में विधायक के पीए पर मशहूर स्नेह मोहन रिसॉर्ट में शादी समारोह में गंभीर आरोप लगाए है। जिसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में विधायक के पीए पर शादी समारोह से शराब की बोतल उठाकर कार की डिक्की में रख कर ले जाने का आरोप लगा है। वीडियो में दावा किया जा रहा है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला रायकोट के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए है। यह वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद विधायक हाकम सिंह ठेकेदार का पीए सामने आया। उसका कहना है कि शराब की बोतल उठाकर लाने वाला वो नहीं है बल्कि ड्राइवर है। पीए का कहना है कि वो वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगा। विधायक के पीए कमल ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए कहा वीडियो में पिट रहा शख्स मैं नहीं हूं। मैं तो उस दिन उस शादी में गया ही नहीं था। यह वीडियो 12 दिन पुराना है।
घटना ड्राइवर जस्सा के साथ हुई थी जिसका विवाद सुलझ चुका था। ड्राइवर और विधायक साहब से लोगो ने इस गलती के लिए माफी भी मांग ली थी। वीडियो में कुछ लोग शराब की बोतल लेकर आने वाले को कुछ लोग पीट भी रहे हैं। मान चंदन नामक आईडी से शेयर हुई इस वीडियो ने सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है लेकिन अब इस मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है।
वायरल हो रहे वीडियो में एक मैरिज पैलेस के बाहर सुबह के वक्त भारी हंगामा होता दिख रहा है। कुछ लोग एक नौजवान को घेरकर पीट रहे हैं। वीडियो के ऊपर पंजाबी में लिखा है- क्या किसी विधायक का पीए या करीबी शादी से बोतलें उठाते पकड़ा गया? इस पोस्ट के नीचे कमेंट सेक्शन में लोग धड़ल्ले से रायकोट विधायक हाकम सिंह ठेकेदार के PA कमल का नाम लिख रहे हैं, जिससे विधायक की छवि पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।