लुधियानाः बहन को ढूंढने निकले भाई पर कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से हमला कर जख्मी कर दिया। जिससे युवक की नाक की हड्डी टूट गई और खून से लथपथ हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जानकारी अनुसार बीती रात नाबालिग घर से ट्यूशन गई थी, जो काफी देर तक घर नहीं पहुंची। परिवार ढूंढने निकला तो पता चला कि उनकी बेटी फव्वारा चौक में किसी लड़के के साथ खड़ी है।
बहन को ढूंढने निकले भाई व रिश्तेदार पर हथि/यारों से हम/ला, नाक की हड्डी टू/टी, देखें वीडियो
NEWS;https://t.co/wgNo7GMEtb#PunjabNews #FamilyAttacked #SearchForSister #SharpWeaponAttack #NoseFracture pic.twitter.com/qlVH1Azxpl— Encounter India (@Encounter_India) November 29, 2025
जिसके बाद लड़की का भाई मनोज अपने रिश्तेदार को साथ लेकर फव्वारा चौक पहुंचा। जहां उन पर कुछ लड़कों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। घायल मनोज मक्कड़ ने बताया कि उसकी बहन 10वीं क्लास में पढ़ती है। घर से ट्यूशन पढ़ने गई थी। जब वह घर नहीं लौटी तो वह उसे ढूंढने लगे। किसी ने बताया कि शिवम नाम का युवक जो फव्वारा वाला चौक में एक ज्वेलर की दुकान पर काम करता है, उसके साथ बहन खड़ी है।
वह अपने रिश्तेदार अमन गुलाटी को साथ लेकर फव्वारा चौक पहुंचे। इस दौरान शिवम और उसके साथियों ने हथियारों से हमला कर दिया। सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी करते बदमाशों ने उससे मारपीट की। हमले में उसकी नाक की हड्डी टूट गई। वहीं अमन गुलाटी के सिर पर हथियारों से वार किए है। खून से लथपथ हालत में उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने डीएमसी अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में अब नाक का आपरेशन होगा। उन्होंने थाना डिवीजन नंबर 8 में हमलावरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
