लुधियानाः प्रॉपर्टी कारोबारी के घर पर बदमाशों ने हमला कर दिया। घटना हैबोवाल के जोशी नगर में देर रात की है। जहां बदमाशों ने कारोबारी के घर रात भर में चार बार हमला किया। घर में मौजूद महिला ने बताया कि हमलावर रात 9:30, 12:30, 2:30 और तड़के 4:30 बजे आए।
Property कारोबारी के घर पर बदमाशों का हमला, बरसाएं ईंट-पत्थर, देखें वीडियो
NEWS:https://t.co/iQghzRTwpG#PunjabNews #BreakingNews #PropertyDealer #CriminalAttack #StonePelting #LawAndOrder #CrimeNews #ViralVideo #SeeVideo pic.twitter.com/ekIpd1OIXl— Encounter India (@Encounter_India) December 16, 2025
पीड़िता बलविंदर कौर ने बताया कि वह रात को अकेली सो रही थी, तभी घर का मेन गेट ईंटों से तोड़े जाने की आवाज आई। पहली मंजिल पर जाते ही आरोपियों ने घर पर तेजधार हथियारों, कांच की बोतलों और ईंटों से हमला कर दिया। हमलावर महिला से गाली-गलौज और उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर फरार हो गए। परिवार के अनुसार करीब दो महीने पहले इन्हीं आरोपियों ने उनके दोनों बेटों को बेरहमी से पीटा था जिसकी शिकायत पुलिस में की गई थी। उसी रंजिश का बदला लेने के लिए हमला किया गया है।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने राजा गिरी उर्फ छोटू, एस गिल, मनी नाहर, बॉबी नाहर, गैरी नाहर, आसू, कन्नू, मनी, कृष्णा, कन्नू पेपी, राहुल मोटा, नेपाली, चीनी, मानव सहोता, ऋषव, नितिन, पेपी सहित 1-2 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते जांच तेज कर दी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।