लुधियाना: जिले के जगराओं की रहने वाली नाबालिग लड़की से दुष्कर्म होने का समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार पीड़िता बहन के साथ नकोदर मे किसी धार्मिक स्थल पर माथा टेकने गई थी।
परिजनों के मुताबिक इस दौरान धार्मिक स्थल पर पीड़िता की हैरी नाम के लड़के से मिली। वह अपने दोस्त के साथ वहां आया था। लड़की की आरोपी के साथ जान पहचान थी। बस स्टैंड की ओर जाते हुई लड़की की बहन और आरोपी का दोस्त आगे निकल गए। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को जूस मे नशीला पदार्थ मिलाकर पीला दिया।
जिसके बाद आरोपी ने पीड़िता को सुनसान जगह पर ले जाकर रेप किया। होश मे आने पर लड़की गांव के नजदीक सतलुज दरिया के किनारे थी। इस घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने लड़की को अस्पताल मे भर्ती करवाया।
इस मामले मे गिद्दड़विंडी के चौंकी इंचार्ज सुखमंदर सिंह ने बताया कि पीड़िता और परिवार की शिकायत पर आरोपी हैरी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धारा 64(1) 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश मे छापेमारी कर रही है।