Punjab Govt AD
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: ढाबे पर प्रवासियों ने किया हमला, जमकर की तोड़फोड़, देखें...

Punjab News: ढाबे पर प्रवासियों ने किया हमला, जमकर की तोड़फोड़, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के कस्बा माहलपुर में ढाबे पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां गांव पत्थराले में देर रात प्रवासियों द्वारा एक ढाबे पर हमला करते हुए दीवार तोड़ दी गई। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची थाना माहलपुर की पुलिस पहुंच ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। इस संबंध में जानकारी देते हुए ढाबा चलाने वाली इंद्रजीत कौर ने बताया कि उनके ढाबे पर 3 से 4 ग्राहक रोटी खाने आए हुए थे।

इंद्रजीत कौर ने कहा कि उसे मालिक ने कहा था कि यदि ढाबे पर कोई अनजान गाड़ी यहां आए तो उसे सूचित कर दिया जाए। इसी कारण उसने मालिक को बता दिया कि यहां एक अनजान गाड़ी आई है। इस दौरान तो उसने गलती से फैक्टरी वाले कर्मचारियों को गाड़ी वाला व्यक्ति समझकर उनकी मारपीट शुरू कर दी। तभी किसी राहगीर ने आकर प्रवासियों मजदूरों को रोकने की कोशिश की तो उसकी भी बुरी तरह से पिटाई कर दी गई।

इस मौके पर ढाबा चलाने वाली महिला ने बताया कि इन प्रवासी मजदूरों ने हर किसी को परेशान किया हुआ है। रात के समय भी वह शोर मचाते रहते हैं। दूसरी ओर थाना माहलपुर के थानाध्यक्ष सुखविंदर सिंह ने बताया कि मौके पर घटना का जायजा लिया गया है। ढाबे में काफी तोड़फोड़ की हुई थी। उन्होंने बताया कि जब भी उनके पास लिखित शिकायत आती है तो उनके द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -