मोहालीः ज़ीरकपुर के ढकोली इलाके से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां 100 से ज़्यादा प्रवासियों ने इकट्ठा होकर ढकोली स्थित बैलिस्टन एवेन्यू सोसाइटी के निवासियों पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि बिल्डर सोसाइटी में नए फ्लैट बना रहा है। जिसके चलते लगभग 200 से 250 प्रवासी दिन-रात सोसाइटी में रह रहे हैं।
जिससे सोसाइटी के निवासियों की सुरक्षा को बड़ा खतरा बना हुआ है। लोगों का आरोप है कि शाम होते ही प्रवासी शराब पीकर आपस में लड़ने और गाली-गलौज करने लगते हैं। जिससे निवासियों का जीना भी मुश्किल हो रहा है। इस संबंध में सोसाइटी के बिल्डर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन बिल्डर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद के कारण सोसाइटी में तनाव का माहौल था। जिसके चलते कल सोसाइटी में काम करने वाले प्रवासियों के ठेकेदार ने प्रवासियों को इकट्ठा करके सोसाइटी के निवासियों पर जानलेवा हमला कर दिया।
होशियारपुर में हुई घटना को देखते हुए सोसाइटी निवासियों का कहना है कि उनकी सोसाइटी में ऐसी कोई घटना होने को लेकर पुलिस प्रवासियों पर सख्त कार्रवाई करे। सोसाइटी निवासियों ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब में प्रवासियों द्वारा बिगाड़े जा रहे माहौल को देखते हुए, कल प्रवासियों द्वारा किए गए हमले के बाद सोसाइटी निवासियों में दहशत का माहौल है। लोगों ने कहा कि सोसाइटी में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को बड़ा खतरा है और वे पुलिस से मांग कर रहे हैं कि हमला करने वाले प्रवासियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दूसरी ओर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।