लुधियाना : महानगर में काराबारां रोड पर स्थित नानक नगर में खाली प्लॉट में पड़े लकड़ी की पेटियो में भयानक लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार ये आग लुधियाना के काराबारा चौक इंडियन गैस एजेंसी के नजदीक खाली प्लाट में लगी है। जहां भारी मात्रा में लकड़ी की पेटियां पड़ी हुई थी। देखते ही देखते आग ने इतना भयानक रूप ले लिया। आग की लपटें और धूएं के गुबार दूर-दूर से उठते दिखाई दे रहे हैं।
आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे है। दूसरी ओर घटना संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी का कहना है कि कबाड़ी द्वारा सामान रखा जाता है, जिसके साथ खाली ग्राउंड होने के कारण लोग जहां पर कूड़ा फैंक देते हैं जिस कारण आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं व्यक्ति ने बताया कि उनके साथी वहां काम कर रहे थे।
इस दौरान अचानक प्लाट में सेब की पेटियों सहित अन्य रद्दी को आग लग गई। व्यक्ति ने बताया कि इस के पास 3 लोग किराये पर रहते है। व्यक्ति ने बताया कि आग के कारण कबाड़ का सामान जलकर राख हो गया। व्यक्ति ने कहाकि इस हादसे में 15 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि 3.30 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। दमकल कर्मी ने कहा कि सेब की पेटियां और अन्य रद्दी पड़ी हुई थी, जिसे आग लग गई। दमकल कर्मी ने कहा कि 2 गाड़ियां अब तक आग पर काबू पाने में लग चुकी है और 2 अन्य गाड़ियां मंगवाई जा रही है। दमकल कर्मी ने कहाकि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।