Punjab Govt
HomePunjabPathankotPunjab News: 5500 वर्ष पुराने इस मंदिर से जुड़ी है कई श्रद्धालुओं...

Punjab News: 5500 वर्ष पुराने इस मंदिर से जुड़ी है कई श्रद्धालुओं की आस्था, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पांडवों ने बिताया था अज्ञातवास

पठानकोटः भगवान शिव का विवाह जिसे शिवरात्रि के नाम से भी जाना जाता है पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है और इस बार यह पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। वहीं पठानकोट जिले के अलग-अलग इलाकों में यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जिसके चलते कई जगहों पर झांकियां भी लगाई गई। आपको बता दें कि पठानकोट जिले में एक इलाका ऐसा भी है जहां पर 5500 साल पुराना शिव मंदिर है जिसे मुक्तेश्वर धाम के नाम से जाना जाता है।

इस मंदिर का निर्माण पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान किया था और आज भी पांडवों द्वारा बनाई गई 5 गुफाओं में से 3 गुफाएं यहां पर मौजूद हैं और इसके साथ ही पांडवों द्वारा बनाया गया शिव मंदिर आज भी लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है। मंदिर में युधिष्ठिर द्वारा जलाया गया अखंड धूना आज भी दर्शनीय है। कहा जाता है कि इस स्थान पर एक गुप्त गुफा थी जो हरिद्वार में हरि के घाट तक जाती थी, जिसे सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया था।

मंदिर में माथा टेकने आए लोगों ने बताया कि इस मंदिर में सदियों पुराना इतिहास छिपा हुआ है, यही वजह है कि यह लोगों के लिए आस्था का केंद्र बन गया है। सुनील कुमार ने बताया कि उनकी इस मंदिर से आस्था जुड़ी हुई है। वह मंदिर में भोलेनाथ के दर्शन करके प्रसंन हो जाते हैं। वहीं मीरथल से आए राकेश कुमार ने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि पर भारी भीड़ देखी जाती है।

उन्होंने कहा कि आज वह मंदिर में माथा टेकने आए हैं क्योंकि आज भीड़ कम होती है। रमन कुमार ने बताया कि वह हर साल मंदिर में माथा टेकने आते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में शिवरात्रि के दिन काफी भीड़ होती है। लोग रात को ही लाइनों में मंदिर में माथा टेकने के लिए आ जाते हैं। इसलिए वह एक दिन पहले ही माथा टेकने आ गए हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -