Punjab Govt
HomePunjabJalandharPunjab News: कल मान सरकार करेगी बजट पेश, Jalandhar के व्यापारियों में...

Punjab News: कल मान सरकार करेगी बजट पेश, Jalandhar के व्यापारियों में उत्साह, ये बड़ी उम्मीदें, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

महिला दिवस पर सरकार कर सकती एक हजार रुपए देने का वायदा पूरा

जालंधर, ENS: आप सरकार की ओर से रविवार यानी महिला दिवस पर बजट पेश किया जाएगा। बजट को लेकर व्यापारियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं फगवाड़ा गेट इलेक्ट्रिकल डीलर एसोसिएशन के प्रधान अमित सहगल और अन्य व्यापारियों ने बजट पर राय दी। उन्होंने कहा कि इस बजट को लेकर कई उम्मीदें हैं। प्रधान ने कहाकि सरकार ने बजट से पहले कुछ राहत व्यापारियों को दे दी है। उन्होेंने कहा कि बीते दिन ही बिजली सस्ती कर दी गई है। वहीं घरेलू उपभोगता को भी सरकार ने राहत दी है। उन्होंने फ्री बिजली को बंद करके यूनिट सस्ते करने को लेकर अपील की है।

पिछले साल के बजट को लेकर कहाकि वह भी ठीक था, लेकिन इस बार महिला दिवस पर सरकार द्वारा बजट पेश किया जा रहा है। ऐसे में सरकार महिलाओं को भी राहत दे सकती है। दरअसल, सरकार ने महिलाओं के खाते में 1 हजार रुपए डालने का ऐलान किया था, ऐसे में सरकार कल बजट में महिलाओं को 1 हजार रुपए देने के वायदे को पूरा कर सकती हैं। व्यापारी ने कहाकि पंजाब की 2 करोड़ की आबादी में 1 करोड़ महिलाएं शामिल है। ऐसे में महिलाओं में बजट को लेकर भी काफी उत्साह है। वहीं प्रधान ने नक्शा पास प्रॉपर्टी में कमियों को दूर करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें वन टाइम सेटलमेंट की जाए तो सरकार के खजाने में बढ़ौतरी होगी और सरकार के साथ-साथ लोगों को भी बड़ी राहत मिलेंगी।

वहीं फगवाड़ा गेट के व्यापारी सुरेश गुप्ता ने बताया बजट पंजाब के लोगों और व्यापारियों के हित में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहर में इमारतों में कुछ दस्तावेजों की कमी है, ऐसे में इन इमारतों के व्यापारियों को आम जनता के साथ सरकार को वन टाइम सेटलमेंट करने का प्रवाधान लाना चाहिए। सुरेश गुप्ता ने कहा कि इससे रेवेन्यू में बढ़ौतरी होगी और इसका सरकार को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा सरकार चाहे अच्छा काम करेंगे विरोधी पार्टी उसका साथ नहीं देते। पंजाब की जनता उम्मीद करती है कि इस बार बजट पंजाब के लोगों और व्यापारियों के हित में आएगा।

व्यापारी रॉबिन गुप्ता ने कहा कि व्यापारी डिपार्टमेंट और सरकारी नीतियों से इस समय परेशान है। उनका कहना है कि बजट में ऐसा होना चाहिए, जो व्यापारियों के हित में हो ताकि व्यापारी अपनी रोजी रोटी कमा सकें। उन्होंने कहा कि महिला दिवस पर अगर बजट आ रहा है तो वह महिलाओं के साथ-साथ व्यापारियों के हित में होगा। व्यापारियों में उम्मीद है कि बजट इंडस्ट्री के हित में होगा, जिसमें इंडस्ट्रीज की ग्रोथ में बढ़ौतरी होगी।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -