अमृतसरः जिले के महिला विंग थाने में उस समय पुलिस के हाथ-पांव फुल गए, जब थाने में किसी मामले को लेकर आए व्यक्ति ने जहरीली वस्तु निगल ली। इस घटना को लेकर व्यक्ति की सेहत बिगड़नी शुरू हो गई और उसे पुलिस प्रशासन द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां व्यक्ति का उपचार चल रहा है। वहीं अस्पताल में पहुंचे पीड़ित व्यक्ति के परिजनों का कहना है कि उसे महिला द्वारा दी गई झूठी शिकायत के चलते फंसाया गया है।
घायल व्यक्ति की पहलान हरजिंदर सिंह के रूप में हुई है। मनप्रीत कौर ने कहा कि उसके पति के खिलाफ महिला ने महिला विंग थाने में झूठी शिकायत दी गई। जिसके बाद आज जब उनके पति को थाने बुलाया गया तो उनके पति पर माफी मांगने का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि पति हरजिंदर सिंह ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया और मैं माफी नहीं मांगूंगा, जिसके बाद उन्होंने जहरीली वस्तु निगल ली। अस्पताल में पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।
दूसरी ओर, इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि थाने की महिला विंग के एक व्यक्ति हरजिंदर सिंह ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है। जिसके चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई है और उन्हें इलाज के लिए अमृतसर के सिविल अस्पताल लाया गया है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर की सेहत के बारे में सिविल अस्पताल के डॉक्टर ही कुछ बता पाएंगे। जबकि उनकी टीम द्वारा मामले की जांच कर रही है।
