लुधियानाः जिले के हैबोवाल में व्यक्ति का बेहरमी से कत्ल कर दिया गया। घटना नानक नाम चढ़दी कला गुरुद्वारा साहिब के पास हुई है। बताया जा रहा है कि ईंटों से हमला करके देर रात व्यक्ति का कत्ल किया गया। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रिंकू के रूप में हुई है। रिंकू फैक्ट्री कर्मचारी के पद पर तैनात था। आरोप है कि रिंकू को उसके ही तीन-चार साथियों ने बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।
कहा जा रहा हैकि रात करीब 10:30 बजे डेयरी कॉम्प्लेक्स के सामने एसवी एंटरप्राइज ठेके पर शराब पीने के दौरान आरोपियों की मृतक रिंकू के साथ कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने रिंकू का बेहरमी से कत्ल कर दिया। घटना में हमलावरों ने रिंकू का सिर बुरी तरह से कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार ने बताया कि रिंकू 3 बच्चे है, जिसमें 17 साल की बेटी, 15 साल का बेटा, और 8 साल की छोटी बेटी शामिल हैं। परिजनों ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। SHO विजय कुमार ने पुष्टि की है कि यह मामला दोस्तों के बीच झगड़े का है। एसएचओ ने कहा कि रिंकू और अनिल में पैसों को लेन-देन को लेकर 6 लोगों में विवाद हो गया। इस दौरान शराब पीने के दौरान मेजर और गोपी ने लॉक टाइल रिंकू के माथे पर मार दी। घटना में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई। एसएचओ ने कहा कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
