Punjab Govt AD
HomePunjabBathindaPunjab News: नहर में डुबोकर व्यक्ति का किया कत्ल, 3 पर केस...

Punjab News: नहर में डुबोकर व्यक्ति का किया कत्ल, 3 पर केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः कोटफत्ता के नगर कोटशुमीर की शाम बस्ती के निवासी को 3 प्रवासी व्यक्तियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों ने शराब पी हुई थी और गालियां दे रहे थे। व्यक्ति को उन्हें रोकना महंगा पड़ गया। शराबियों ने तैश में आकर 42 वर्षीय जसपाल सिंह कद्दू पुत्र हरचेत सिंह को नहर में फेंक दिया। जिसके बाद थप्पड़ मारकर पानी में डुबो डुबोकर मार डाला।

लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोटशमीर चौकी के इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह ढालीवाल और मुंशी कुलदीप सिंह ने मृतक जसपाल सिंह के पिता हरचेत सिंह के बयान पर पवन कुमार पुत्र मोहन लाल, ओम प्रकाश पुत्र राम रूप राम और समित कुमार पुत्र रमेश कुमार वासी बिहार खिलाड़ा के खिलाफ धारा 103, 3(5) बी.ए.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -