Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: आटा चक्की संचालक के घर में घुसकर मां-बेटे पर व्यक्ति...

Punjab News: आटा चक्की संचालक के घर में घुसकर मां-बेटे पर व्यक्ति ने कैंची से किया हमला, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः थाना टिब्बा के इलाके न्यू गोपाल नगर में एक आटा के मालिक के घर में घुस कर एक महिला और उसके 13 वर्षीय बेटे पर कैंची से हमला करने का मामला सामने आया है। महिला और उसके बेटे को खून से लथपथ करके बदमाश घटना स्थल से फरार हो गया। शोर-शराबा सुनकर मोहल्ले के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हमला करने के बाद भागाता आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया।

घायल महिला का नाम डिंपल और उसके बेटे का नाम दानिश है। पीड़ितों का कहना है कि उन पर निरंजन ने हमला किया है। वह 2 साल पहले आटा चक्की पर काम करता था। चक्की मालिक ने उसे चोरी करते समय रंगे हाथ दबोच लिया था और उसे काम से निकाल दिया था। अब दो साल बाद निरंजन आज डिंपल के घर आया। उसने उनसे कहा कि गेट खोलिए चक्की पर मोबाइल चार्जर मंगवा रहे है।

डिंपल ने जैसे ही गेट खोला तो निरंजन घर के अंदर घुस गया और उसने सो रहे दानिश और डिंपल पर कैंची से हमला कर दिया। डिपंल के ससुर अशोक कुमार ने कहा कि उनकी बहु के काफी चोट आई है। निरंजन को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। निरंजन को चोरी करते हुए 2 साल पहले पकड़ा था उसने उसे बात की रंजिश परिवार से निकाली है। उधर, इस मामले में थाना टिब्बा के एसएचओ भगतवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हमलावर को दबोच लिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -