Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया Jalandhar-Ludhiana...

Punjab News: सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया Jalandhar-Ludhiana National Highway जाम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर बाईपास चौक नजदीक पुल पर सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 31 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार टिप्पर के टायर के नीचे आने से एक्टिवा सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, टिप्पर चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद मृतक के परिवार व अन्य लोगों ने सड़क पर धरना देकर आवाज़ाही रोक दी। परिजन टिप्पर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस धरनाकारियों को समझाकर उठाया और सड़क पर यातायात बहाल किया।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हादसे में क्षतिग्रस्त एक्टिवा और टिप्पर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी थाना प्रभारी प्रेमचंद ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश कुमार की हादसे में मौत हो गई है। टिप्पर चालक मौके से फरार है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -