लुधियानाः दुगरी इलाके में युवक की संदिग्ध हालात में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 30 वर्षीय गौरव गाबा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक की मां वीना ने बताया कि उनकी बहू ने बेटे को फोन किया तो दुकानदार ने फोन उठाया और कहा कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। माता ने बताया कि बेटा आरएस कार मार्किट में पिछले 6 माह से काम रहा था।
परिवार ने इस मामले को लेकर हत्या की आशंका जताई है और मामले को लेकर वह देर रात वह थाने में शिकायत देने के लिए पहुंचे। माता ने बताया कि थार चालक द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर धरना लगाया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गाड़ियां थाने ले आई। आरोप है कि गाड़ी चालक अंजली से बैक करते समय गाड़ी मृतक के ऊपर चढ़ा दी।
पीड़ित ने आरोप लगाए है कि अंजली खुद इस बात को मान रही है, लेकिन अभी तक पुलिस ने किसी को हिरासत में नहीं लिया है। परिवार का आरोप है कि मालिक सुनील कुमार (सैनी) घटना स्थल से भाग गया। उन्होंने कहा कि वर्कशॉप के अंदर ही घटना को अंजाम दिया गया। परिवार ने आरोप लगाए मालिक ने उन्हें गुमराह किया था, जिसके चलते पहले पुलिस को दी शिकायत में सुसाइड या घटना का जिक्र किया गया। जिसके बाद परिवार ने कहा कि अब उन्होंने हत्या को लेकर शिकायत दी है।
