Loading...
Punjab Sehat Yojna
HomePunjabLudhianaPunjab News: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों...

Punjab News: टिप्पर की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों ने लगाया धरना, किया रोड जाम, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के राहो रोड़ पर टिप्पर की चपेट में व्यक्ति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में टिप्पर चालक 30 फीट दूरी तक व्यक्ति को घसीट कर ले गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और शरीर के चर्बी सड़क पर बिखर गई। मृतक की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुनील मूल रूप से लखीमपुर का रहने वाला था और लंबे समय से लुधियाना में काम कर रहा था। इस घटना को लेकर परिजनों में भारी रोष पाया जा रहा है। परिजनों द्वारा रोड जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर सड़क पर भारी हंगामा देखने को मिला है।

बताया जा रहा है कि व्यक्ति सुबह सैर करने के लिए निकला था, इस दौरान टिप्पर चालक ने बेरहमी से कुचल दिया। लोगों का कहना है कि शहर में ओवरलोड टिप्पर चल रहे है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं किया जा रही। जिसके कारण शहर में लगतार टिप्परों के कारण सड़क हादसे हो रहे है। मामले की जानकारी देते हुए व्यक्ति ने कहा कि 9.30 बजे की घटना है। जिसके बाद उसने पुलिस को घटना की सूचना दी।

व्यक्ति ने कहा कि टिप्पर चालक 35 से 40 फीट दूर तक घसीट कर ले गया। इस घटना में मृतक व्यक्ति की चर्बी राहो रोड़ पर बिखर गई। व्यक्ति ने कहा कि राहो रोड़ पर टिप्पर पर समय निर्धारित किया गया था, लेकिन अब टिप्पर की शहर के अंदर आने की कोई सीमा नहीं है। उन्होंने कहाकि टिप्पर चालक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जानी चाहिए और उसे सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। घटना को लेकर लोगों का पुलिस के साथ हंगामा भी हुआ।

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि टिप्पर चालक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने टिप्परों को लेकर वह लिखित में कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहाकि घटना स्थल पर सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है और टिप्पर चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिप्परों की एंट्री को लेकर वह उच्च अधिकारियों के समक्ष मामला ध्यान में लाएंगे। पुलिस अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि उनके द्वारा परिवार को पूरा इंसाफ दिलाया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Sehat Yojna

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page