Punjab Govt AD
HomePunjabLudhianaPunjab News: 100 साल पुराने मंदिर में व्यक्ति ने मूर्तियों को किया...

Punjab News: 100 साल पुराने मंदिर में व्यक्ति ने मूर्तियों को किया खंडित, हुआ हंगामा, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः बस स्टैंड पर 100 साल पुरान शिव मंदिर में प्रवासी द्वारा मूर्तियों को खंडित किया गया। जिसके बाद देर रात खूब हंगामा हुआ। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने भगवान श्री गणेश जी और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। वहीं मंदिर में तोड़ फोड़ होती देख मंदिर के नजदीक ही पार्किंग ठेकेदार के करिंदे मौजूद थे। जिन्होंने तुरंत उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया। लोगों ने आरोपी की धुनाई भी की।

जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी प्रीत इंदर सिंह ने कहा कि बस स्टेंड पर करीब 100 साल पुराना मंदिर बना हुआ है। मंदिर में रोजाना सुबह शाम को लोग माथा टेंकने आते है। रोजाना पूजा आरती होती है। एक व्यक्ति अचानक से मंदिर में घुस गया। लोगों को लगा की शायद कोई माथा टेकने आया है। अचानक से उस व्यक्ति ने मंदिर में बनी मूर्तियों की तोड़फोड़ शुरू कर दी। उस व्यक्ति ने भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति को अखंडित किया। इसके बाद उसने तुरंत शिवलिंग भी खंडित किया। आरोपी को पार्किंग में मौजूद कर्मचारियों ने दबोच लिया।

लोगों ने उस व्यक्ति की जमकर धुनाई भी की। मौके पर पुलिस चौकी बस स्टैंड की पुलिस पहुंची जिन्होंने तुरंत उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल पर शिव सेना पंजाब के नेता राजीव टंडन पहुंचे जिन्होंने कहा कि बुधवार को हिन्दू समाज के लोग इक्ट्ठे होकर शरारती लोगों के खिलाफ बड़ा संघर्ष करने की रणनीति बनाएंगे। इस मामले में चौकी इंचार्ज अमरजीत सिंह ने कहा कि जैसे ही घटना का पता चला तो तुरंत मौके पर पहुंच आरोपी को काबू किया। आस-पास के लोगों ने पूरी घटना की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी का नाम हिरदेश भारती है। हिरदेश जवद्दी इलाके में किराए के मकान में रहता है। मूलरुप से वह उतर प्रदेश का रहने वाला है। आरोपी का मेडिकल करवा अदालत में पेश किया जाएगा।

 

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -