अमृतसरः शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित निवास पर आज सुबह विजिलेंस की एक बड़ी टीम ने रेड की। विजिलेंस टीम ने घर की विस्तार से तलाशी ली, जिसमें बाहरी दरवाजों से लेकर अंदर के कमरों तक जांच की गई। वहीं मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने इस रेड का विरोध किया है। बताया जा रहा हैकि इस रेड के दौरान विजिलेंस टीम के एसएसपी लखबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मजीठिया के घर पर मौजूद है।
मजीठिया की पत्नी ने आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर दिखाई है कि यह लोग बैठे हुए थे और उन्हें धक्का मारकर यह अधिकारी घर में आकर बैठ गए है। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने कैमरे बंद करने के लिए उक्त लोगों से अपील की। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह छापेमारी किस मामले से संबंधित है। मजीठिया परिवार या अकाली दल की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इस दौरान विजिलेंस की टीम ने ग्रीन एवेन्यू स्थित मजीठिया के घर में रेड की। जिसके बाद अब विजिलेंस की टीम द्वारा घर के गेट बंद कर दिए गए है। किसी को भी अब अंदर नहीं जाने दिया जा रहा। वहीं विजिलेंस की टीम द्वारा परिवार से पूछताछ की जा रही है।