बटाला: एसएसपी सोहेल मीर के दिशा निर्देशों पर स्थानीय पुलिस ने जयंतीपुर और रायमल मे ग्रेनेड ब्लास्ट केसों में शामिल मुख्य आरोपी को एनकाउंटर मे ढेर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहित को पुलिस रिकवरी के लिए ले जा रही थी। इस दौरान मौका मिलते ही उसने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
Punjab News: Main accused involved in grenade attack killed in encounter#BREAKING #BREAKING_NEWS #viralvideo #SSRajamouli #IPL2025 #PoojaHegde pic.twitter.com/Z2Vu7eyQGJ
— Encounter India (@Encounter_India) February 27, 2025
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को गोली लग गई और वह घायल हो गया। आरोपी को इलाज के लिए सिविल अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना में एएसआई भी गोली लगने से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शराब कारोबारी व कांग्रेस नेता राजिंदर कुमार पप्पू जैनतीपुरिया और पिछले दिनों गांव राय मल में पुलिस कांस्टेबल के चाचा के घर पर फेंक कर हमला किया गया था। सूत्रों के अनुसार एक आरोपी की मौत हो गई है।