Punjab Govt AD
HomePunjabHoshiarpurPunjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर...

Punjab News: Civil Hospital में मरीजों की लगी लंबी कतारें, मौके पर पहुंचे विधायक, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में आज मरीजों की भारी भीड़ देखी गई, जहां पर्ची कटवाने के लिए लोगों को घंटों लंबी कतारों में खड़े रहना पड़ा। मौके पर मौजूद विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने अस्पताल की सुविधाओं और आने वाले नए प्रोजेक्टों के बारे में बातचीत की। विधायक ब्रह्म शंकर जिंपा ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल के भीतर ही एक नया और आधुनिक 300 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हुशियारपुर के लिए यह बहुत खुशी की बात है कि यहां 100 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज भी बनाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएँ और बेहतर हो जाएँगी। जब उनसे मरीजों की लंबी कतारों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सेवाएँ शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि ऐसा बुनियादी ढांचा तैयार किया जाए ताकि लोगों को कतारों में खड़े होकर परेशानी न हो।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -