बठिंडाः गांव जिउंद का जमीनी विवाद एक बार फिर भड़क गया है। गांव में जमीन की निशानबंदी करने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों का भारतीय किसान यूनियन की अगुवाई में गांववासियों ने जमकर विरोध किया और नारेबाजी की।
जानकारी देते किसान नेताओं ने बताया कि गांव जिउंद में 700 किले जमीन है। जिसे सरकार की ओर से जबरन छीनी जा रही है। जो कि किसानोें के साथ धक्का है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन अलग-अलग रास्तों से होते गांव में पहुंता औऱ निशानबंदी करने लग पड़ा।
जब गांववासियों को पता चला तो तुरंत लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। गांववासियों का कहना है कि जब तक जमीन उनके नाम नहीं होती वह किसी भी तरह की कोई निशानबंदी न ही प्रशासन को किसी भी तरह की कोई कार्रवाई करने देंगे।