Punjab Govt
HomePunjabBathindaPunjab News: लक्खा सिधाना ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप, देखें...

Punjab News: लक्खा सिधाना ने लगाए पुलिस पर मारपीट के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडाः बरनाला पुलिस ने युवा नेता लक्खा सिधाना को हिरासत में लिया है। बरनाला में देर रात पुलिस के साथ लक्खा सिधाना का हुआ विवाद था। लक्खा सिधाना ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव होकर बरनाला पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर रात से वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह पटियाला से वापस अपने गांव लौट रहा था कि किसी लोगों ने तपा मंडी के नजदीक उनकी गाड़ी में टक्कर मारकर उन्हें गलियां क्लोज किया गया। इसके बाद उन्होंने टक्कर मारने वाली गाड़ी का पीछा किया तो वह गाड़ी बरनाला के कस्बा हंडियाया पुलिस चौकी में दाखिल हो गई, जहां उन्होंने जब पुलिस मुलाजिमों से बातचीत की तो सभी के सभी पुलिस मुलायम शराब के नशे में थे।

वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब ला एंड ऑर्डर नाम की कोई चीज नहीं है। वहीं एक और अन्य वीडियो में थाना सदर के एसएचओ लक्खा सिधाना बरनाला के साथी को वीडियो बनाने से रोक रहे हैं और लक्खा सिधाना इसे गुंडागर्दी करार दे रहे हैं। रात से बरनाला पुलिस ने उन्हें थाना सदर में बंद किया हुआ है और बरनाला पुलिस द्वारा लक्खा सिधाना पर 7/51 के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें आज एसडीएम बरनाला की अदालत में पेश किया जाएगा।

इस संबंध में वीडियो जारी करके डीएसपी बरनाला सतवीर सिंह बैंस ने बताया कि शनिवार रात लक्खा सिधाना व उसके साथ एक युवक अकाशदीप सिंह निवासी फूल करेटा कार पर पटियाला से बठिंडा की ओर जा रहे थे। उसके साथ उसके दो गनमेन भी कार में शामिल थे। जब वह बठिंडा नेशनल मुख्य मार्ग पर पहुंचे तो, वहीं दो पुलिस कर्मचारी सुरजीत सिंह थाना ठुल्लीवाल व चौकी हंडिआया के मुख्य कर्मचारी अपने किसी पुलिस कर्मचारी की सेवामुक्ति पार्टी से वापिस हंडिआया चौकी को जा रहे थे। तभी ओवरटेक के कारण दोनों की गाड़ियां आपस में टकरा गई। जहां उसका आपस में विवाद हो गया। जहां पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना ने पुलिस कर्मचारियों पर शराब पीकर व गलत व्यवहार के आरोप लगाए।

डीएसपी बैंस ने बताया कि सिविल अस्पताल बरनाला में दोनों पुलिस कर्मचारियों व अन्य कर्मचारी का मेडिकल करवाया गया, जहां डाक्टरों की रिपोर्ट में कोई भी प्रतिबंधित व शराब पदार्थ नहीं पाया गया। जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व गैंगस्टर लक्खा सिधाना व उसके साथी पर पुलिस कर्मचारियों पर झूठे लगाए व गलत व्यवहार करने के आरोप में उन्हें काबू कर लिया था। उन्होंने कहा कि दोनों को एसडीएम बरनाला समक्ष पेश कर अगली कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -